उत्तर प्रदेशमध्यप्रदेशलखनऊ

दे‍वास जिले में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु स्वरोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए करें आवेदन


ग्लोबल टाइम्स -7डिजीटल न्यूज नेटवर्क
राजेन्द्र श्रीवास देवास म.प्र.

देवास 18 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु विभाग देवास द्वारा व्यवसाय करने के इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए 50 एवं स्वयं सहायता समूह के लिए 02 का लक्ष्य उपलब्ध कराया गया है। जिले में निवासरत विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जनजाति के इच्छुक हितग्राही पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जनजाति कल्याण विभाग में सम्पर्क कर सकते है। आवेदक निर्धारित आवेदन के साथ हार्ड कॉपी 2 प्रतियों में अनिवार्य रूप से जमा करावे।

मध्यप्रदेश के मूल निवासी जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के मध्य हों। उनको सक्षम प्राधिकारी द्वारा उसे विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया हो। आयकर दाता न हो,, शैक्षणिक योग्यता का कोई बंधन नहीं है। योजना में बैंक द्वारा वितरित ऋण पर 06 प्रतिशत की दर से ब्‍याज अनुदान देय होगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button