संडीला के ज़ीशान बने कांग्रेस पी सी सी सदस्य !

कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष,मुबारकबाद व बधाईयां दीं
ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
तौहीद साग़री
संडीला(हरदोई)मो0 ज़ीशान को कांग्रेस पार्टी ने पी सी सी सदस्य बनाया है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुबारकबाद व बधाइयों का सिलसिला जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के असही आज़म पुर निवासी मो0 ज़ीशान को कांग्रेस के आला कमान ने पी सी सी सदय बनाया है। जिससे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग मो0 ज़ीशान को मुबारकबाद व बधाइयां दे रहे हैं।

12 वर्ष पूर्व कांग्रेस में शामिल हुए थे
मो0 ज़ीशान ने बताया कि लगभग 12 वर्ष पूर्व समाजवादी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस व राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित हो कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। कांग्रेस पार्टी में हमें बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पी सी सी सदय चुनने के लिए शीर्ष नेतृत्व मल्लिका अर्जुन खड़गे जी, हमारे नेता राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।
संघर्ष के लिए सदैव तत्पर रहूंगा
पी सी सी सदस्य मो0 ज़ीशान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के विचारों और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सहर्ष संघर्ष के लिए सदैव तत्पर और तैयार रहूंगा।
महताब अहमद ने मुबारकबाद व बधाई दी
संडीला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के युवा नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना के अधिकार के प्रदेश सचिव महताब अहमद ने मो0 ज़ीशान को कांग्रेस का पी सी सी सदस्य बनाये जाने पर मुबारकबाद व बधाई दी है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को प्रगति मिलेगी।