देश

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के निधन से देश में शोक की लहर!


कई अवार्ड से थे सम्मानित!
Global times 7 news network
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। वह 92 साल के थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। गुरुवार को उनकी तबीयत कुछ ज्यादा खराब हुई, जिसके कारण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह अपने पीछे कई करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं।
पीएम समेत कई हस्तियों ने जताया शोक
मनमोहन सिंह कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके थे। उधर डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर देखने को मिल रही है। मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है। इनमें प्रियंका गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे, वीरेंद्र सहवाग, गौतम अडानी आदि शामिल हैं।
कई अवॉर्ड से सम्मानित
मनमोहन सिंह को उनके योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसमें पद्म विभूषण भी शामिल है। साल 1991 में, पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नया रूप दिया। उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों को अपनाया। इन नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार के लिए खोल दिया।
कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं?
मनमोहन सिंह ने साल 2018 में राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 15.77 करोड़ रुपये बताई थी। वहीं एफिडेविट के मुताबिक साल 2018-19 में उनकी कुल कमाई करीब 90 लाख रुपये थी।

माईनेता वेबसाइट में मनमोहन सिंह की पूरी संपत्ति के बारे में बताया गया है। इसके मुताबिक उनके पास कैश 30 हजार रुपये थे। साथ ही 3.86 लाख रुपये की ज्वैलरी भी बताई गई है। उनके पास दिल्ली और चंडीगढ़ में एक-एक फ्लैट भी है। मनमोहन सिंह पर कर्ज का एक रुपया भी नहीं था।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button