उत्तर प्रदेश

20 वर्ष से खस्ताहाल कंचौसी घसा का पुर्वा मार्ग

Breaking

*सड़क न बनने से आगामी बरसात मे 4 गांव का आवागमन हो जायेगा बंद*

  *जनता की मांग पर अधिकारी जनप्रतिनिधि  नही दे रहे ध्यान*

*ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया विशेष संवाददाता सुरेश यादव*

    पीडब्लयूडी द्वारा बीस वर्ष पहले सन 2004 मे बनाई गई ढिकियापुर  घसा का पुर्वा 2 किलोमीटर सड़क का हिस्सा उखड कर पूरी तरफ से गड्ढों मे तब्दील हो चुका है। जहां पैदल चलना भी मुुश्किल है यह मार्ग कंचौसी नगर अम्बेडकर तिराहे  औरैया  रोड से जुड कर ढिकियापुर गांव होकर घसा के पुर्वा आगे रेल ओबर ब्रिज सूखमपुर तक जाता है जिसकी पूरी लम्बाई 3 किलोमीटर से कुछ अधिक है जिसका आधा हिस्सा ढिकियापुर के आगे पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे  घसा का पुर्वा  सूखमपुर करौधा बिझाई सूखमपुर मडैया आदि सत प्रतिशत आबादी कंचौसी रेलवे स्टेशन  बैक डाकघर स्कूल कालेज अस्पताल बाजार आदि के साथ साथ लोग औरैया मुख्यालय बडी संख्या मे काम के लिए आते जाते है लेकिन मार्ग खस्ताहाल होने के कारण  कोई सवारी वाहन नही चलता है लोग अपने निजी वाहन या पैदल ही आते जाते है जो अक्सर गड्ढों मे गिर कर चोटिल हो जाते है।
  जिसके नवीनीकरण कराये जाने की मांग लम्बे समय से की जा रही है ,लेकिन काम आज तक शुरू नही हुआ है जहां आगामी बरसात मे चलना मुुश्किल हो जायेगा  दैनिक यात्री  संजेश कुमार  शिव प्रताप धर्मेन्द्र सिंह  लल्ला शुक्ला नंदू शर्मा  सुनील राठौर प्रधान  पूर्व प्रधान सुरेश यादव  अजय कठेरिया सतनाम सिह कल्लू यादव  बीरेश दोहरे राकेश गौतम सूरज सपेरा आदि ने कई  बार वरिष्ठ अधिकारियो के साथ साथ ऐरिया के विधायक सासंद अन्य जन प्रतिनिधि व सी एम पोर्टल पर शिकायत पत्र देकर सड़क बनाये जाने की मांग की है जहां पी डब्लू डी प्रान्तीय खंड के जेई अंकित शुक्ला एई नेक राम  6 माह पहले मौका मु आयना करने आये थे वही एक्सीएन अमर सिंह शीघ्र निर्माण कराये जाने की बात दो माह पहले कह चुके है लेकिन मार्ग की दशा आज भी  जस की तस है जिससे लोगो मे तीव्र आक्रोश है जो आगामी बिधान सभा चुनाव मे मतदान न करने का सामूहिक निर्णय लेने की चर्चा कर रहे है  ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button