सी एम कार्यालय शिकायत करने के बाबजूद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं जागा।

Breaking
जल भराव के कारण संक्रमण से फैल रही बीमारियां
कंचौसी/ औरैया
सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत में जगह जगह बर्षा के पानी के कारण जल भराव हो गया है और अब जैसे जैसे पानी सुख रहा हे ,मच्छरों ओर जहरीले कीटाणुओं का प्रकोप बढ़ गया है। कई बच्चे बुखार,खांसी, ब अन्य बीमारियों का शिकार हो चुके है उनका निजी डॉक्टरों और अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कस्बा कंचौसी डॉक्टरों के यहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस संबंध में पीड़ित लोगों सी एम कार्यालय भी शिकायत दर्ज की है जिसमें आवश्यक दवाइयां और कीटनाशक दवा के छिड़काव की मांग की गई लेकिन अभी तक एक सप्ताह गुजरने के बाबजूद भी कोई स्वास्थ्य कर्मचारी झांकने तक नहीं आया। पीड़ितों का कहना है कि योगी सरकार में प्राकृतिक आपदा पर अधिकारियों को शीघ्र ही मामले को संज्ञान में लेकर उसका निस्तारण करने के निर्देश जारी किए गए लेकिन यह कैसी विडंबना हे कि एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों का पालन न करके अनदेखी कर रहे है।इन्हीं कारणों से जनता का भरोसा किसी भी सरकार पर कम होने लगता है। जब कि योगी सरकार पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने का भरपूर प्रयास कर रही है।






