दो परिवारों के मुखिया के निधन पर आर्थिक मदद देकर पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने दिया सहारा पेश की मानवता की मिशाल

Breaking
ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
बिहार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौरा के मजरें कैलाश खेड़ा मे दो परिवारों के मुखिया क्रमशः(स्वर्गीय संतोष लोधी व स्वर्गीय अजीत साहू) के असमय निधन पर परिवार पर दुःखो का पहाड़ गिर गया स्वर्गीय संतोष लोधी के यहाँ बेटा कृष्णा 13 वर्ष व बेटी अंजली 8 वर्ष की है वही स्वर्गीय अजीत साहू के यहाँ बेटा कृष्णा 7 वर्ष व बेटा यश 5 वर्ष का है अब बच्चों के भरण पोषण की दिक्क़ते आ गयी कोई कही से कोई मदद नही मिली क्षेत्र के समाजसेवियो ने उपरोक्त घटना की जानकारी कृपालु ह्रदय के पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को जानकारी दी सूचना मिलने पर पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने दोनों घरो के परिजनों के घर पहुँचकर मुलाक़ात की व गहरी संवेदना ब्यक्त की व दोनों परिवारों को आर्थिक मदद देकर परिजनों को भविष्य मे भी आशा की उम्मीद जगायी व कोई दिक्कत होने पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिया परिजनों ने पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के मानवीय कार्य का धन्यवाद दिया व उनके सुखमय जीवन की दुवाये दी इस मौके पर प्रमुख रूप से मानवेन्द्र सिंह, चंदन सिंह,राघवेंद्र सिंह, कमलेश यादव, शिवलखन राजपूत, विक्रम,आर के सिंह मामाजी, शिवलोचन तिवारी, प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे






