खुद को बूस्टर डोज लगवाकर लोगो को किया प्रेरित

ग्लोबल टाइम्स7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क
कंचौसी ,सहार ब्लॉक रिपोर्टर ब्रजेश बाथम
कंचौसी औरैया
भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का विशेष आयोजन चलाया जा रहा है।कार्यक्रम के दसवें दिन 29 सितंबर 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंचौसी बाजार में केंद्रीय कोविड टीका करण की प्रोकोसन डोज का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष शुक्ला ने बूस्टर डोज लगवाकर लोगो से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बूस्टर डोज लगवाएं ताकि कोरोंना से होने वाले किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचा जा सके। बूस्टर डोज लगवाने बालों में अरुण कुमार सिंह मुन्ना,ग्राम प्रधान दिनेश राठौर,कवि शर्मा,गुड्डू तोमर, बी डी सी प्रतिनिधि रामनरेश,तथा दो दर्जन से भी ज्यादा लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर संतोष शुक्ला ने बताया कि लोगो के हितों को ध्यान में रखते हुए भाजपा द्वारा समय समय पर और भी कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहेगा।






