उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रयागराज मण्डल ने अर्जित किया अब तक का सर्वाधिक 495 ट्रेनों का थ्रूपुट (मण्डल से ट्रेनों का आदान प्रदान)

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क टीम
रिजवान खान
अकबरपुर

भारतीय रेल राष्ट्र की जीवन रेखा है, भारतीय रेल एवं उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख और महत्वपूर्ण अंग के रूप में प्रयागराज मण्डल सर्वाधिक घनत्व वाले नई दिल्ली – हावड़ा मुख्य मार्ग के 750 किमी के गाजियाबाद – प. दीनदयाल उपाध्याय खण्ड को सेवित कर रहा है| प्रयागराज मण्डल गाजियाबाद – प. दीनदयाल उपाध्याय खण्ड पर 288 से अधिक ट्रेनों का संचालन 130 Kmph की अधिकतम गति पर कर रहा है , यह भारतीय रेल के किसी अन्य मंडल में 130 Kmph की अधिकतम गति पर चल रही ट्रेनों की संख्या से कहीं अधिक है। इस सर्वाधिक घनत्व वाले प्रयागराज मंडल की टीम ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए आज दिनांक 18.01.2023 को 495 ट्रेनों और 25672 वैगनों का थ्रूपुट (मण्डल से ट्रेनों और वैगनों का आदान प्रदान) हासिल करके अपने पुराने रिकॉर्ड जो की 489 ट्रेनों और 25470 वैगनों को संचालित करने का था , को तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है | मंडल के विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय ,आधारभूत ढांचे में निरंतर हो रहे विकास 100% विद्युतीकरण, मौजूदा लाइनों के और उच्च तकनीक के बढ़ते प्रयोगों के बेहतर प्रबंधन के फलस्वरूप यह उपलब्धि प्रयागराज मंडल ने हासिल की |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button