उत्तर प्रदेश

तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के अध्यक्ष अशोक महामंत्री शमीम गये चुनें

एसोशिएशन के कई पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध हुए निर्वाचित

बिधूना,औरैया। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह कुशवाह व महामंत्री पद पर शमीम अख्तर निर्वाचित घोषित हुए हैं। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के कुल 140 मतदाताओं में से 138 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया वहीं दो मत नहीं पड़ सके थे जबकि पड़े मतों में से एक मत निरस्त हो गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर 72 मत हासिल कर अशोक कुमार सिंह कुशवाह निर्वाचित घोषित हुए हैं मुरारी लाल यादव कुछ मतों से चुनाव हार गये हैं। महामंत्री पद पर 95 मत हासिल कर शमीम अख्तर निर्वाचित घोषित हुए हैं उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार तिवारी को हराया है। एसोसिएशन में अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। इस संबंध में जानकारी देते हुए तहसील बार एसोसिएशन बिधूना की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राकेश चौहान,अरविंद कुमार द्विवेदी, सुरेंद्र नारायण तिवारी, जय गोपाल सिंह राठौड़ व अजमेर सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से यह भी जानकारी दी गई है, कि कोषाध्यक्ष पद पर विनीत कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार पांडे, उपाध्यक्ष पद पर नितिन कुमार पांडे व श्यामवीर सिंह शाक्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुस्तफा हुसैन, संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर पवन राजपूत, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद पर महेश चंद्र प्रजापति व संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर नीरज कुमार कठेरिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारी को अधिवक्ताओं द्वारा फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडे, अमर सिंह सेंगर, लाल सिंह चौहान, सत्यार्थ प्रकाश दुबे, राजेन्द्र सिंह पाल, संदीप कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार, अभय सेंगर यादव, विनोद कुमार, संत कुमार गुप्ता, राम किशोर शुक्ला, बृजेंद्र पाल सिंह, विजय अग्निहोत्री, सत्यभान सिंह शाक्य, अमरेश सिंह सेंगर, राकेश यादव, यादवेन्द्र शरण त्रिवेदी, कुलदीप सिंह कुशवाह, शिवराम सिंह यादव, शीलू शाक्य, नवीन तिवारी व सदन सिंह शाक्य आदि अधिवक्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button