सपा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हरदेव रिसोर्ट में किया गया!

Breaking
गलोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव विधानसभा क्षेत्र 166 भगवंतनगर के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सपा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन टेढ़ा गांव के हरदेव रिसॉर्ट में किया गया। इस मौके पर बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जुटे। श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से भगवंतनगर के पूर्व सपा प्रत्याशी अंकित सिंह परिहार ने संबोधित करके नेता जी को याद करते हुए नमन किया। इस मौके पर अंकित सिंह परिहार ने कहा कि नेता जी के विचार हमेशा समाज के लिए बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। हजारों लाखों परिवारों के सपने मुलायम सिंह जी ने पूरे किए। उन्नाव जनपद से नेता जी का अलग ही लगाव रहा है। हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि नेता जी द्वारा सींची हुई पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता के रूप में समाज में कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही अंकित सिंह परिहार ने कहा कि आज के इस भावुक दिन पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि 2027 में हम मिलकर प्रदेश में सपा की सरकार बनाएंगे और भगवंतनगर में भी इस बार साइकिल की रफ्तार विरोधियों के हौसले पस्त कर देगी.. मैं समझता हूं कि यही नेता जी के चरणों में हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिला उपाध्यक्ष रूप नारायण पटेल ने की को आदर्श कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान ने किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला सचिव रमाकांत मिश्रा, श्री नारायण पाल, ब्लॉक अध्यक्ष विजय यादव, बिंदा प्रसाद लोधी, रमाकांत पटेल, ओम प्रकाश यादव, श्री नारायण गौड़, मुन्ना गुप्ता, चंदर यादव, सुहैल अख्तर, सत्येंद्र यादव, राजू निर्मल, देव शरण यादव, सुनील यादव, पप्पू चौधरी। दीपू यादव, श्रीकृष्ण गौतम, अभिषेक सिंह सेंगर, पिंकू त्रिवेदी, विशम्भर यादव, नितिन कुशवाहा, उमेश चंद्र रावत, धर्मेंद्र पटेल, अरुणेंद्र यादव, रवीन्द्र यादव, हिमांशु सिंह बाबा उपस्थित रहे।