उत्तर प्रदेशलखनऊ

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का सम्मान समारोह संपन्न

स्थानीय गोपाल वाटिका में कार्यक्रम का हुआ आयोजन स्मारिका पुस्तक की गई प्रदान

कभी भी मन को बुजुर्ग ना समझे, मन के हारे हार है, मन के जीते जीत-मुख्य विकास अधिकारी

जीटी-7, नारायण किशोर पोरवाल सिटी रिपोर्टर औरैया। 24 दिसंबर 2023

#औरैया।

स्थानीय गोपाल वाटिका में रविवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें वृद्धि जनों को सॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पत्रिका स्मारिका प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास अधिकारी अशोक कुमार के अलावा रवि शंकर शुक्ला ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं सरस्वती वंदना से किया।
शहर के महावीरगंज स्थित गोपाल वाटिका में रविवार को हुए स्वागत सम्मान के दौरान मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कभी भी मन को बुजुर्ग ना समझे। उन्होंने आगे कहा कि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। आगे उन्होंने कहा कि हम किसी के अधीन ना रहे। हमें छोटे-छोटे काम स्वयं करना चाहिए। कहा की अगर जिंदा जिंदा दिली का नाम है, तो बुढ़ापा जवानी है। मन पर कभी झुर्रियां नहीं पड़ती। हमेशा मन को प्रसन्न रखने की कोशिश करें। जिनकी उम्र 60 के पार हो गई है वह लोग अपना-अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि आप सभी बुजुर्ग लोगों को नगर पालिका अतिशीघ्र नया भवन फर्नीचर सहित देगी। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की स्थापना औरैया में 25 दिसंबर 2000 में हो गई थी। हजारों की संख्या में इसमें मेंबर बनाये गये हैं। इस मौके पर स्मारिका पुस्तक सभी लोगों को प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, नागेश पाठक, बुद्धसेन सक्सेना, भीमसेन सक्सेना व गुरु प्रताप गुरु आदि लोगों के अलावा अन्य वरिष्ठ, संभ्रांत, गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button