दीपावली पर अपने मायके गयी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कुंआ में गिरकर मौत

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
15 नवंबर 2023
#औरैया।
स्थानीय सैनिक कालोनी निवासी अनुज कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि उसकी पत्नी अम्बिका सिंह दीपावली का त्यौहार मनाने के लिये अपने पिता अजीतसिंह निवासी जालौन कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम रूरा जैतिया गई थी। 9 नवंबर 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में कुंए में गिरकर मृत्यु हो गई है। पत्नी के मौत का जिम्मेदार बताकर मनगढ़त कहानी बनाकर उसके ससुर अजीतसिंह आदि रिस्तेदार मृतिका के पति अनुज कुमार सिंह से रुपये बसूलने के लिये के दबाव बना रहे है।
अनुज कुमार सिंह ने बताया कि उसकी अम्बिका सिंह को शादी से पहले से मिर्गी, दौरा आदि की बीमारी से जूझ रही थी,जिसकी जानकारी उसे शादी होनें के बाद मिली और वह कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है, 09 नवंबर 2013 को अनुज सिंह को उसके ससुर अजीत सिंह ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी अम्बिका सिंह की कुआँ में गिरने से मौत हो गई है, पत्नी की मौत की खबर मिलते ही वह बदहवास सा हो गया। उधर कुछ लोगों ने मोबाइल से सूचना दी कि आप अपनी ससुराल मत आना अन्यथा आपको आपके ससुराल के लोग जान से मार देंगे, क्योंकि आपकी पत्नी अम्बिका सिंह की मौत का जिम्मेदार तुमको बताया जा रहा है। इधर उसके ससुराल पक्ष से बड़ी कीमत बसूलने के लिये झूंठा मुकदमा लिखाने की साजिश कर रहे है, जिसपर पीड़ित अनुज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री आदि को प्रार्थनापत्र भेजकर घटना की निष्पक्ष जांच करा कार्यवाही एवं न्याय की गुहार की है, हलाकि क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन का कहना हैकि मृतिका के पिता अजीत सिंह के द्वारा दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है, फिलहाल मुकदमा लिखे जाने जैसा मामला प्रतीत नहीं होता है।