नेहरू युवा केंद्र स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, नगर संवाददाता अनुज यादव औरैया।
औरैया। नेहरू युवा केंद्र औरैया के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार का 50 वां स्थापना दिवस जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र युवा अधिकारी अनवर वारसी ने कहा युवाओं के उत्थान के लिए भारत सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। युवा उनका लाभ उठाएं। पूरे देश में स्वयंसेवी संगठन बनाकर युवाओं को जोड़ा जा रहा है। युवा कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे है। उन्होंने कहा युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं का उत्थान ही देश का उत्थान है। विभाग द्वारा खेलकूद की कार्यक्रम रोजगार संबंधी कार्यक्रमों को भी स्वयंसेवियों के माध्यम से गांव-गांव तक संचालित किए जा रहे हैं। इसके लिए समस्त ब्लॉकों में स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। भविष्य में आने वाली योजनाओं से इनका उनको लाभ दिलाया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रमुख रूप से अजय राजपूत, अमित त्रिपाठी, शिवपूजन, रवि, राम कुमारी व मोहन के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।