उत्तर प्रदेशलखनऊ

पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
31 मई 2023
# शिवली
कानपुर देहात, घर पैदल जा रहे युवक को एक बुलेट सवार बाइक से जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों ने उपचार हेतु निजी अस्पताल ले गए जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक के भाई की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
घटना के बाबत क्षेत्र के नौबस्ता भाऊ पुर गांव निवासी संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते 19 मई को उसका भाई श्याम जी रामगंगा नहर पटरी पर पैदल चलकर गांव आ रहा था। तभी एक बुलेट बाइक सवार ने उसके भाई को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पहुंचा और भाई को उपचार हेतु कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई के अंतिम संस्कार के बाद वह कोतवाली आया और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक युवक के भाई की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले को दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button