उत्तर प्रदेश

जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

आपत्ति में ईश्वर का स्मरण करने से मनुष्य के दूर हो जाते हैं कष्ट भगवताचार्य

जीटी-70017, राक्ष प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
09 दिसंबर 2023

#बिधूना,औरैया।

जय श्री राम सेवा समिति बिधूना के तत्वाधान में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत एवं राम कथा के मौके श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन करते हुए बिठूर धाम के भागवताचार्य गोपालजी महाराज ने सृष्टि की रचना कपिलोपाख्यान हिरण्याक्षय उद्बार व शिव विवाह का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत पुराणों में सर्वश्रेष्ठ है और इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के पाप धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि आपत्ति में ईश्वर का सुमिरन करने से मानव के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं लेकिन बहुत चिंता जनक है कि मनुष्य को सिर्फ कष्ट के समय ही ईश्वर की याद आती है यदि सुख के समय भी परमात्मा का ध्यान रखा जाए तो शायद मानव को कष्ट भी ना भोगना पड़े।
भगवताचार्य गोपालजी महाराज ने कहा कि संसार भगवान का एक सुंदर बगीचा है यहां 84 लाख योनियों के रूप में भिन्न-भिन्न प्रकार के फूल खिले हैं जब कोई गलत कर्मों द्वारा संसार रूपी भगवान के बगीचे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करता है तब तब परमात्मा इस धरा पर अवतार लेकर दुष्टों का संहार करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्संग से मानव के बुरे विचार दूर होते हैं और ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ती है इसलिए सत्संग भी मानव कल्याण के लिए बहुत जरूरी है। कथा के विश्राम पर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस इस मौके पर उदयवीर सिंह भदौरिया, डॉक्टर शिवकुमार तिवारी, अखिलेश शुक्ला, गुड्डू श्रीवास्तव, हरिशंकर तिवारी, विनय सिंह भदौरिया, दिनेश भदौरिया, राजेंद्र सिंह पवार, छुन्नू तिवारी, प्रताप सिंह राजावत, पवन अग्निहोत्री, अवधेश द्विवेदी, गगन अग्निहोत्री, नरेश भदौरिया आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में श्रोता मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button