उत्तर प्रदेश

श्याम सुंदर प्राग देवी की पुण्य स्मृति में किया गया दानपुण्य कार्यक्रम का आयोजन

Breaking


पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गोपाल स्वरूप गांधी द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन

ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम औरैया उप्र. स्टेट हेड संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता

सदर तहसील औरैया के ग्राम जैतपुर फफूंद में श्याम सुंदर प्रागदेवी की पुण्य स्मृति में भोज व दान पुण्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।किसान मजदूर बेरोजगार संघ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल स्वरूप गांधी एडवोकेट द्वारा क्षेत्र के किसान व मजदूर ,क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को अपने गृह आवास जैतपुर फफूंद में आमंत्रित कर गुड़ रस खीर,धनिया आलू ,कचौड़ी खिलाकर  अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से  किसान मजदूर बेरोजगार संघ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल स्वरूप गांधी एडवोकेट द्वारा संपन्न कराया जाता है, गोपाल स्वरूप गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी जमीन जनता के लिए समर्पित है,जमीन पर फलदार वृक्षों का रोपण कर   भविष्य में क्षेत्र के किसानों मजदूरों को समर्पित कर दिया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की माताओं बहिनों,क्षेत्र के किसानों ,औरैया जनपद के अधिवक्तागणों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।गोपाल स्वरूप गांधी,लोकसभा  वायनाड,अमेठी,रायबरेली से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके है,उनकी पार्टी  शोषित, किसान मजदूर निर्धन वर्ग उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है।
उनके कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन औरैया के पूर्व महामंत्री मानसिंह पाल एडवोकेट,रामशरण गौतम एडवोकेट, पम्मू पाल एडवोकेट, इस्लाम एडवोकेट , विनय प्रताप सिंह एडवोकेट ,पप्पू यादव,लोकेश अवस्थी एडवोकेट,उर्मिला दुबे,महेंद्र दुबे,सलीम खान,निरंजन सिंह कुशवाह, विश्वनाथ पाल,नारायण दत्त तिवारी, शिवगोपाल तिवारी, अमिता दुबे,अमित त्रिपाठी, शिव स्वरूप दुबे,अश्वनी दुबे, इंदू दुबे, कामिनी दुबे,आदि तमाम क्षेत्र के किसान, गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button