उत्तर प्रदेशदेश

किसान यूनियन के तहसील पदाधिकारी ने 10 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार सिकंदरा को ज्ञापन सौंपा।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
16 सितंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। भारतीय किसान यूनियन के आधा दर्जन पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन 10 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार सिकंदरा सुभाष चंद्र यादव को सौंपा गया। प्राप्त खबरों के अनुसार भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के सिकंदरा तहसील अध्यक्ष श्री पति कटियार के नेतृत्व में 10 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार सिकंदरा को सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश भर में नलकूप विद्युत आपूर्ति के लिए अलग से फिटर बनाए जाने की मांग की गई जिससे किसानों को आपूर्ति 20 घंटे हो सके एवं सिंचाई समस्या का समाधान किया जाए आदि प्रमुख मांगे थी। ज्ञापन के दौरान करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें प्रमुख रूप से रमेश चंद्र कटियार, लल्लन बाबू कटियार, उपेंद्र, रईस खान उपस्थित दिखें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button