कार्तिक पूर्णिमा पर सिद्धेश्वर आश्रम में हजारों श्रद्धालु भक्तों ने भंडारे के प्रसाद का आनंद उठाया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
9 नवंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे बिलासपुर में सुप्रसिद्ध सिद्धनाथ आश्रम पर आज धार्मिक त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु भक्तों ने सिद्धेश्वर आश्रम के परिसर में बैठकर हजारों की तादाद में श्रद्धालु भक्तों ने भंडारे का प्रसाद का भरपूर आनंद उठाया।
प्राप्त खबरों के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिद्धेश्वर आश्रम बिलासपुर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। चंद्र ग्रहण पड़ने के पहले प्रसाद भंडारे के आयोजकों ने दोपहर 3 बजे से ही प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरु कर दिया। कार्यक्रम को देखकर हजारों की तादाद में श्रद्धा भक्तों ने परिसर में लाइन लगाकर प्रसाद का भरपूर आनंद उठाया। जबकि वहीं पर सिद्धेश्वर आश्रम के अपने आप में अनोखे भक्त अनिल पोरवाल के परिवार जनों ने आश्रम के मंदिर के अंदर बैठकर हवन का आयोजन कर वेद मंत्रों के साथ पूजा पाठ कर कार्यक्रम को सफल बनाया।