प्राचीन दुर्गा मन्दिर पोखरे का पर्यटन विभाग करेगा सुन्दरीकरण

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश वर्मा नगरा
GT 70035
नगरा बलिया। नगर पंचायत नगरा का बहुप्रतीक्षित अति प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित होगा। इसकी सूचना से क्षेत्रीय लोगों मे प्रसन्नता व्याप्त है। इसके लिये दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री व भाजपा नेता छट्ठू राम के प्रयास से प्रदेश शासन का पर्यटन विभाग ने 1.97 करोड रुपये स्वीकृत किया है। पर्यटन विभाग के अभियन्ता रमाशंकर के साथ भाजपा नेता छट्ठूराम ने बुधवार को दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होने पोखरे की घाट, रैन बसेरा व गेस्ट हाउस के लिये स्थल का अवलोकन किया।पूर्व मंत्री ने बताया कि इसमें पोखरे के चारों तरफ घाट सड़कके साथ विशिष्ट व्यवस्था लिए सुंदरीकरण, गेस्ट हाउस, रैन बसेरा का निर्माण,अखाडे का सुंदरीकरण , यूरिन, बाथरुम आदि का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य का संभावित शिलान्यास अगस्त माह में प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेगें। बताया कि भाजपा की प्रदेश सरकार बगैर भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है। बताया कि विधानसभा क्षेत्र बिल्थरारोड के प्रमुख धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण किया जायेगा। इस मौंके पर पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, डीएन प्रजापति देवा भाई, विक्की सिंह, रामविलास राजभर, विहिप के दीपक गुप्ता व राजीव सिंह चन्देल राजू, सभासद कृष्ण कुमार कुशवाहा, फतेहबहादुर सिंह, गुड्डू पांडेय, रामसनेही गोंड आदि मौजूद रहे।
फोटो