प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताकर कम्युनिस्ट पार्टी ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन,जमकर की नारेबाजी !

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, दिबियापुर संवाददाता प्रवीण राजपूत।
औरैया। बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जिला मुख्यालय ककोर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया। पार्टी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। कहा किसान से लेकर हर वर्ग परेशान है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ज्ञाप ने बताया कि अतिव्रष्टि अथवा सूखे से प्रभावित किसानों को यथोचित दो हजार रुपये प्रति एकड़ की दर सेमुआवजा तत्काल दिया जाये। किसानों को समय पर खाद दिलाई जाये तथा उसकी ब्लैक करने पर कारगर रोक लगाई जाये। बाद की बढ़ी दरों को वापस लिया जाये। ब्लैकखोरी करने वालों पर रासुका की कार्यवाही की जाये।अपने वायदे के अनुसार सरकार किसानों को मुफ्त बिजली की व्यवस्था करे। वायदे के विपरीत लगाए गये मीटरों को तत्काल हटाया जाये। बिजली कनेक्सन आबंटन प्रक्रिया में भयावह रिश्वतखोरी बंद की जाये। बिजली की बढ़ती दरों को सरकार रोके।महंगाई को कम करके बेरोजगारी को समाप्त किया जाये और बड़े पैमाने पर जनता को सता रहे भ्रष्टाचार पर कारगर अंकुश लगाया जाये।नई शिक्षा नीति 2020 को तत्काल रद्द किया जाये। इसके तहत हुयी 400 प्रतिशत फीसव्रध्दी को भी रद्द किया जाये। शिक्षा का निजीकरण, व्यवसायीकरण और सांप्रदायीकरण रोका जाये। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बना कर सस्ता और सर्वसुलभ बनाया जाये। स्वास्थ्य बजट बढ़ाया जाये, डाक्टरों की भर्ती की जाये और निजी अस्पतालों की लूट रोकने को स्वास्थ्य प्रणाली का निजीकरण रोका जाये। सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण रोका जाये। बुलडोजर प्रणाली अपराध रोकने को नहीं राजनैतिक दुश्मनी निभाने को चलायी जा रही है। इस अविवेकपूर्ण और क्रूरतम प्रणाली को तत्काल बन्द किया जाये।इस मौके पर प्रांतीय नेता अतर सिंह कुशवाहा, महामंत्री ओमप्रकाश दोहरे समेत सभी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।





