उत्तर प्रदेश

भारत विकास परिषद् ने मनाई स्वामी विवेकानन्द की जयंती-गरीबों और असहाय लोगों में बांटे चाय-टोस्ट

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल इटावा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर एल. आई. सी. कार्यालय शास्त्री चौराहा के सामने स्टाल लगाकर स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र को स्थापित किया। विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा--2, संजय मिश्रा प्रान्तीय महा सचिव पांचाल प्रान्त और इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उपस्थित परिषद् सदस्यों ने पुष्प अर्पित किए। परिषद् की स्थापना विवेकानन्द जी के विचारों पर ही आधारित है। " उठो, जागो और श्रेष्ठता को प्राप्त करो " यह ध्येय वाक्य युवाओं को प्रेरित करता है।उन्हीं की स्मृति में अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। परिषद् के सदस्यों ने स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिन पर गरीबों, असहाय लोगों और राहगीरों में चाय और टोस्ट वितरित किए। चाय वितरण सेवा कार्यक्रम में विवेक कुलश्रेष्ठ, संजय मिश्रा, इन्द्र नारायण पाण्डेय, आशा राम मिश्रा, ओम नारायण शुक्ला, लालजी प्रसाद दुबे, राजीव लोचन दीक्षित, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी,नन्द कुमार यादव,राजीव अवस्थी,राज शेखर तिवारी ने सहयोग प्रदान किया।।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button