उत्तर प्रदेशलखनऊ

तेजतर्रार सहसों इंस्पेक्टर ने लूट का प्रयास करने वाले अपराधियों की कसी नकेल

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम चकरनगर इटावा, तहसील ब्यूरो नीरज त्रिपाठी।

भरेह थाना क्षेत्र में दो गाडियों की आमने सामने भिडंत हो गई थी, जिसमें सहसों पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हनुमंतपुरा चौराहे के पास से एक केंटर गाड़ी के ड्राइवर से गाड़ी व मोबाइल फोन छीन लिया तथा छीने हुए केंटर को लेकर उसे सिंडौस की तरफ गए है। जिस पर थाना सहसों पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाई करते हुए हनुमंतपुरा चौराहे से सिंडौस की ओर जाने वाली रोड से दो ट्रैक्टर जिनमें से एक मे ट्रॉली लगी हुई थी जो टूटी हुई थी और दूसरे ट्रैक्टर से टूचिंग करके केंटर गाड़ी को ले जा रहे थे। जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि थाना भरेह क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली व केंटर गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमे ट्रॉली पलट पर टूट गयी थी। जिसकी भरपाई के पैसे लेने के उद्देश्य से उक्त केंटर नंबर यूपी 75 एटी 8130 को ट्रैक्टर से खींचकर अपने घर ले जा रहे थे। इस मामले में शिवम सिंह पुत्र कल्याण सिंह, आशीष सिंह पुत्र कल्याण सिंह, रामकिशोर सिंह पुत्र नाथू सिंह समस्त निवासीगण गांव टेहनगोर थाना नयागांव जिला भिंड ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button