जनपद कानपुर देहात मे पुलिस की अनूठी पहल जागते रहो

पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिए गए दायित्व
ग्लोबल टाइम्स-7-007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
कानपुर देहात
कानपुर देहात
बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के क्रम में जनपद में अनूठी पहल करते हुए कानपुर देहात पुलिस द्वारा दिनांक 24.03.2023 से रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाने हेतु ‘जागते रहो’ नामक अभियान चलाया जायेगा।
अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण करना पुलिस का प्राथमिकता महत्वपूर्ण दायित्व है जिसमें गस्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और गस्त के दौरान जन सामान्य से जन संवाद स्थापित करते हुए सूचना संकलित कर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है ,इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण की दिशा में दिनांक 24.03.2023 से अग्रिम आदेश तक रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाने हेतु ‘जागते रहो’ नामक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारियों/ थानाध्यक्षों/चौकी प्रभारियों/हल्का प्रभारियों/आरक्षी/ मुख्य आरक्षी द्वारा अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य:- रात्रि कालीन गस्त/पेट्रोलिंग व्यवस्था को बनाना, जन संवाद कायम करना, अपराधियों पर अंकुश लगाना, जन सहयोग प्राप्त करना।
अभियान के प्रमुख बिन्दु:-
इस अभियान के क्रम में बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी की रात्रिकालीन गश्त के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, सभी बीट आरक्षी अपनी-अपनी बीट में नियमित रूप से भ्रमण करेगें।
अभियान के दौरान समस्त हल्का प्रभारी/चौकी प्रभारी/थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा रात्रिकालीन गश्त के दौरान अपने अपने बीच/हल्का/थाना/सर्किल में भ्रमण करेंगे। रात्रिकालीन गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करेंगे एवं निम्न 11 बिन्दुओ पर व्यक्तियों से संपर्क/संवाद/निगरानी की जाएगी।
ग्राम सुरक्षा समीति के सदस्य
एच0एस0
सक्रिय अपराधी
चौकीदार
ग्राम अपराध रजिस्टर में चयनित अपराधी
असलाह रखने वाले लाइसेंस धारक
ग्राम प्रधान
एस-7
एस-10
पूर्व प्रधान
कोटेदार
उक्त अभियान में सभी बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी/हल्का प्रभारी/चौकी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व राजपत्रित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निम्न प्रकार से होगा।
बीट आरक्षियों/मुख्य आरक्षियों के दायित्व-
• रात्रि में भ्रमणशील रहेंगें तथा उपरोक्त वर्णित व्यक्तियों से संवाद/सम्पर्क/निगरानी करेगें तथा बीट क्षेत्र में पडने वाले बैक, एटीएम, सर्राफा की दुकानों को चैक करेगें। प्रत्येक बीट में कम से कम एक साथ दो बीट आरक्षी जाएगें। अपने-अपनी बीट के ग्रामों से सूचना संकिलत कर ग्राम अपराध रजिस्टर तथा अपनी बीट बुक को अद्यतन करेगें।
चौकी इन्चार्ज/हल्का इन्चार्ज के दायित्व-
• प्रत्येक चौकी इन्चार्ज/हल्का इन्चार्ज रात्रि में अपने-अपने हल्का/ चौकी क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगें तथा क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक, एटीएम, सर्राफा की दुकानें, होटल/ढाबा, रेलवे स्टेशन आदि महत्वपूर्ण स्थानों चैक करेगें।
• प्रत्येक रात्रि में अपने हल्का/चौकी क्षेत्र के कम से कम दो ग्रामों में जाकर भ्रमण करेगें तथा भ्रमण के दौरान उपरोक्त बिन्दुओं में वर्णित व्यक्तियों कम से कम दो-दो लोगों की वार्ता अपने सर्किल के क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी से करायेगें तथा अपनी फोटो संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजेगें, जिसमें सम्बन्धित व्यक्ति का नाम, पता व मो0नं0 अंकित रहेगा।
• आरक्षी/मु० आरक्षी को बीट में जाने से पूर्व चौकी इंचार्ज भली-भाँति ब्रीफ करेगें।
प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के दायित्व-
• प्रत्येक रात्रि 12.00 बजे से 03.00 बजे तक अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण शील रहेगें। 2- भ्रमण के दौरान अपने-अपने थाना क्षेत्र के कम से कम चार गाँवों का भ्रमण करेगे।
• भ्रमण के दौरान कम से कम दो व्यक्तियों से सर्किल के क्षेत्राधिकारी से वार्ता करायेगें। वार्ता के दौरान की फोटो एवं सम्बन्धित व्यक्ति का नाम, पता व मो0नं0 का विवरण सम्बन्धित वाटसएप ग्रुप भेजेगे।
• प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष कम से कम एक-एक व्यक्ति से अधोहस्ताक्षरी के सीयूजी नं०- 9454400286 नम्बर पर व अपर पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नं0 9454401079 पर वार्ता करायेगें।
• किसी भी दशा में जोनल चैकिंग के अतरिक्त अन्य दिनों को छोड़कर थाना प्रभारी अपने स्थान पर थाने के द्वितीय अधिकारी/प्रभारी अपराध अथवा अन्य किसी उ0नि0 को नहीं भेजेगे।
• प्रभारी निरीक्षक का दायित्व होगा कि बीट/हल्का में जाने से पूर्व आरक्षी/मु०आ०/ उ0नि0 को भली- भाँति ब्रीफ करेगें।
सर्किल के क्षेत्राधिकारियों के दायित्व-
• क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा प्रत्येक थाने पर जाकर सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को अभियान “जागते रहो” के संबंध में विस्तार से अवगत करायेंगें तथा सभी क्षेत्राधिकारीगण अपने अपने कार्यालय के एक मुन्शी को नामित करेगें जो प्रारूपानुसार सूचना संकिलत कर रजिस्टर में अद्यावधिक करेगें।
• उक्त रजिस्ट को सप्ताह में 01 दिन अधोहस्ताक्षरी के समक्ष एवं 03 दिन अपर पुलिस अधीक्षक के समक्ष अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया जायेगा।
• सभी क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल क्षेत्र के एक गाँव में जाकर प्रत्येक रात्रि अभियान की स्थिति की समीक्षा करेगें।
• क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा अपने सर्किल स्तर पर एक व्हाटसएप ग्रुप “जागते रहो’ बनायेगें, जिसमें प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष तथा प्रत्येक बीट/हल्का के आरक्षी/मुख्य आरक्षी/ उ0नि0 एवं अपर पुलिस अधीक्षक का सीयूजी नं0 9454401079 व अधोहस्ताक्षरी का सीयूजी नं0 9454400286 अनिवार्य रूप से जोडा जाए।
क्षेत्राधिकारी लाइन्स के दायित्व-
• अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, उ0प्र0 द्वारा निर्गत रात्रि चैकिंग आदेश मासिक रोस्टर के अनुसार ही की जाएगी।
• क्षेत्राधिकारी लाइन्स द्वारा सप्ताह के किसी भी दो दिन दो सर्किल के अलग-अलग एक थाना क्षेत्र के एक गाँव में जाकर अभियान की समीक्षा कर अपर पुलिस अधीक्षक को वस्तु स्थिति से अवगत कराया जायेगा।
क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय के दायित्व-
• सर्किल /मुख्यालय के थानों पर जाकर उक्त अभियान के विषय में ब्रीफ करेगे, बीट वितरण की समीक्षा, ग्राम सुरक्षा समितियों की समीक्षा और आरक्षीगणों की बीट बुक और ग्राम अपराध रजिस्टर को चैक कर अद्यतन करायेगें। तथा उक्त अभियान की प्रतिदिन की सूचना संकलित कर अपर पुलिस अधीक्षक व अधोहस्ताक्षरी को अवगत करायेगें।
उक्त सम्पूर्ण अभियान ‘जागते रहो’ के नाम से अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के पर्यवेक्षण व निर्देशन में चलाया जाएगा। उनके द्वारा उक्त अभियान की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी तथा उक्त अभियान में रुचि न लेने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के विषय में अवगत करायेंगें, जिससे सम्बन्धित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सके।






