उत्तर प्रदेशलखनऊ

बलिहारी गुरु आपने जिन गोविंद दियो बताय

जनपद में अनेक स्थानों पर गुरु पूजन कर भक्तों ने भण्डारे आयोजित किए

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

जनपद के अनेक आश्रमों, मंदिरों घरों में गुरु पूजा के अनेक आयोजन किए गए तथा भंडारे भी आयोजित हुए जिनमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में जनपद मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित श्री राम जानकी आश्रम गौरियापुर में बीते वर्षों की भाँति गुरु पूजन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में आश्रम के महंत देव नारायण दास वेदांताचार्य का हजारों भक्तों फूल, माला,फल और मिष्ठान्न अर्पित कर अपना श्रद्धाभाव समर्पित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाया।उल्लेखनीय है कि उक्त आश्रम में बीते 4 दशकों से श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ आयोजित किया जा रहा है तथा युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का काम भी चल रहा है।आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले समारोह के तहत भक्तों ने श्रीराम दरबार में भक्ति गीत संगीत प्रस्तुत किए तथा महन्त श्री के द्वारा दीक्षा प्रदान की गई और अन्त में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जो देरशाम तक अनवरत चलता रहा।यहाँ आश्रम के सन्त राघव दास, शिव कुमार शुक्ल छुटकऊ भइया का विशेष योगदान रहा।इसी क्रम में जनपद मुख्यालय अकबरपुर स्थित मां पीताम्बरा आश्रम रूरा रोड पर भण्डारे का आयोजन किया गया जहाॅ लक्ष्मी कांत दीक्षित,नरेंद्र कुमार मिश्र,संजय अवस्थी,अश्विनी अवस्थी, ब्रह्म कुमार द्विवेदी, संतोष कुमार त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। इसी प्रकार पुखरायॉ, दुवांसा मूसानगर बनीपारा,शोभन आश्रम में भी श्री गुरुदेव भगवान का पूजन एवं भंडारे के आयोजन संपन्न हुए

Global Times 7

Related Articles

Back to top button