आनंद नाथ अध्यक्ष पद से हटाए गए कमेटी भंग की गई ।

Breaking
डीएम ने एसडीएम को पर्यवेक्षक बना चुनाव की जिम्मेदारी दी
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम औरैया तहसील ब्यूरो रिपोर्ट रामजी पोरवाल
पोरवाल सभा की कमेटी गठन पर उठे विवाद के बाद 28 मार्च को निर्वाचित कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया जिसके बाद जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया तथा अपने निर्देशन में चुनाव कराने की मांग की जिससे विवाद न हो इसके बाद जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर आनंद वर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दोनों पक्षो के लोगो को बुलाकर चुनाव कराने का निर्देश दिया l इससे पहले 28 मार्च को पोरवाल धर्मशाला में आपसी सहमति के बाद सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ था और सभी का स्वागत किया गया l लेकिन चुनाव के दूसरे दिन आनंद नाथ गुप्ता ने सोशल मीडिया पर विवाद फैलाना शुरू कर दिया और सदस्यों पर उल जुलूल आरोप लगाने लगे उनकी मांग थी हम ही पूरी कमेटी का गठन करेंगे और अपने अनुसार पाधिकारी बनाएंगे काफ़ी समझाने के ज़ब उन्होंने अपनी हठ धार्मिता नही छोडी तब आपात मीटिंग बुलाकर नई कमेटी का निर्वाचन भंग कर दिया गया और उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया l पोरवाल सभा के सदस्यों ने जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि से मुलाक़ात की तथा उनसे किसी अधिकारी की देखरेख में चुनाव कराने की मांग की सदस्यों की मांग पर डीएम डॉ त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी औरैया को चुनाव कराने का निर्देश दिया जिसके बाद जल्द ही चुनाव करके कमेटी गठित की जाएगी l इस अवसर पर पोरवाल सभा के अध्यक्ष ब्रजेन्द गुप्ता, मंत्री आनंद आर्य, अनुपम पोरवाल, अतुल पोरवाल आदि मौजूद रहे l






