उत्तर प्रदेश
रौतापुर कलां मे वार्षिकोत्सव पर भंडारा

Breaking
शिवराजपुर (बिल्हौर)। रौतापुर कलां मे प्राचीन शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया । भंडारे में दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया | मंदिर के कार्यवाहक कमल स्वरुप मिश्रा ने बताया कि सैकड़ो वर्ष पूर्व स्वपन देकर शिव जी कि लाट निकली थी और पूर्वजों ने वही मंदिर का निर्माण कर दिया | मंदिर का जीर्णोद्धार 22 वर्ष पूर्व 30 जनवरी को पुनः किया गया था जिसके चलते हर वर्ष वार्षिकोत्सव पर भंडारे का आयोजन होता हैं | मान्यता हैं कि यहां शिव पूजन करने से सुख शांति और समृद्धि बढ़ती हैं | इस मौके पर घनश्याम मिश्र, बाबू मिश्रा,श्री कृष्ण, राम प्रकाश समाजसेवी सौरभ शुक्ला (रामजी) ऋषभ मिश्रा के अलावा सूरज,लकी आदि मौजूद रहे।






