खेत खलिहान

भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के पदाधिकारियों ने किसानो की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित कर सरकार को चेताया।

Breaking


ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी



उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र के धानीखेड़ा स्थित दीक्षित रेस्टोरेंट में गुरुवार दोपहर भानू गुट लखनऊ मंडल के महासचिव डॉ बृजेन्द्र सिंह उर्फ राजू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए पांच नए पदाधिकारीयो को मनोनयन प्रमाण पत्र भी सौंपे गए जिसमें जिला प्रवक्ता अभिषेक कुमार पांडे युवा मोर्चा उन्नाव जिला महामंत्री युवा मोर्चा जीतू तिवारी उन्नाव  जिला सचिव सतीश कुमार युवा मोर्चा उन्नाव  पूनम सोनी ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा अनामिका देवी ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा मोर्चा किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए डॉ बृजेन्द्र सिंह ने कहा खाद की काला बाजारी से किसान त्रस्त हो गया है। समय पर खाद न मिलने से फसल बरबाद हो जाती है जिससे किसानों को घर -परिवार चलाना मुश्किल हो गया। आवारा गौवंश से हर वर्ष सैकड़ो लोग जान से हाथ धो बैठते है, साथ फसलों को दिन रात ताकने के बाद भी आवारा गौवंश फसल चट कर जाते है। अफसरों की तानाशाही से गाँवो में जगह जगह कीचड़ व जलभराव है। अनियंत्रित बिजली कटौती से आमजन भीषण गर्मी में त्रस्त है। अगर इन समस्याओं को सरकार ने गम्भीरता से नही लिया तो निश्चय ही किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर पवन सिंह, अम्बुज सिंह, ज्ञान सिंह, राजबक्श सिंह, फुन्नी त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, बीरेन्द्र फौजी, जीतू तिवारी, सतीश कुमार ‘मुनारे’, शंभू, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button