पहलगाम’मे हुए आतंकी हमले को लेकर किसान यूनियन भानू गुट ने धानी खेड़ा में निकाला कैंडल मार्च।

Breaking
ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
*जो देश स्वयं टूट की कगार पर उसकी ऐसी हरकतें उसे नेस्तनाबूद कर देंगी*
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आज देश स्तब्ध है। इस कायरता पूर्ण कार्यवाही के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान शासन व सेना जिम्मेदार है। जो देश स्वयं टूट की कगार पर है उसकी ऐसी हरकतें उसे नेस्तनाबूद कर देंगी। भारत सरकार माफ नहीं करेगी। किसान यूनियन भानू मे आक्रोश फूंके पुतले यूनियन ने की शोक सभा और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।। मंडल महासचिव लखनऊ डॉ बृजेंद्र प्रताप सिंह (राजू) जिला अध्यक्ष उन्नाव, मजदूर मोर्चा ज्ञान सिंह जिला अध्यक्ष उन्नाव, युवा मोर्चा पवन शुक्ला जिला अध्यक्ष उन्नाव भाजपा नेता विवेक सिंह गुड्डू,बारा सगवर पुलिस बल के साथ थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, युवा नेता बब्बन सिंह, बीघापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, पूर्व प्रधान मोना सिंह, रिंकू सिंह अहिरौरा, बबलू सिंह प्रधान भटखेरवा,पत्रकार कार्तिकेय दीक्षित जिला मंडल मीडिया प्रभारी, फुन्नी महाराज जिला उन्नाव मीडिया प्रभारी, रामजी यादव मीडिया प्रभारी, भाजपा नेता आशु सिंह धनकोली, पत्रकार सुमित द्विवेदी, दिलीप प्रधान धानी खेड़ा अशोक निर्मल शैलेंद्र कुमार,आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की स्मृति में भानु के साथी एवं धानी खेड़ा के दुकानदारों ने कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धानी खेड़ा बड़ा चौराहा से धानी खेड़ा छोटा चौराहा तक कैंडल मार्च निकाल कर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया साथ दो मिनट का मौन रख कर उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हमले को पाकिस्तान की प्रायोजित कायरता पूर्ण कार्यवाही बताया। कहाकि जो देश पूरे विश्व के आगे कटोरा लेकर घूम रहा है, देश के हालात बद से बदतर हैं और स्वयं टूटने की कगार पर है। ऐसी कार्यवाही से वह स्वयं की बर्बादी को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार निर्णय लेगी और पाकिस्तान को फिर सबक सिखाएगी।