उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन यमुना पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 17 अप्रैल 2025 *#औरैया।* आज गुरुवार 17 अप्रैल को जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर नवीन निर्माणधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति को देखा और सेतु निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा ऋतु में यमुना नदी में बढ़ाने वाले पानी के कारण कार्य में आने वाली रुकावट को दृष्टिगत रखते हुए कार्य तेजी से करें, साथ ही पानी के बढ़ाने वाले क्षेत्र में कार्य अभी पूर्ण कर लें जिससे वर्षा ऋतु में कोई भी विविधान न हो और कार्य में निरंतरता बनी रहे जिससे कार्य समय से पूर्ण हो सके।