उत्तर प्रदेश

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की देवकली मंदिर में मनाई गई जयंती 

फोटो 01 कार्यक्रम को सम्बोधित करते भाजपा नेता लल्ला शर्मा व मौजूद भाजपाई*
*-  उनके पद चिंहों पर चलकर देश को दें नई दिशा-राजकुमार*
*-  अटल जी को उनके व्यक्तित्व के लिए जानती थी पार्टियां: अनूप गुप्ता*
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 25 दिसंबर 2024*                                             *#औरैया।*  देवकली मंदिर में बुधवार को बड़ी धूमधाम से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र के समक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की वारिश कर उन्हें याद किया।                                        .   जयंती कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे ने कहा कि अटल जी ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया था। जिसका परिणाम है कि वह आज भी सभी के दिलांे में बसे हुए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कि सत्ता में चाहे जिस पार्टी की सरकार हो मगर वह अटल जी से जरूर तालमेल बैठाकर चलते थे क्योंकि उनकी वाकपटुता एवं रणनीति हमेशा से ही दूसरों के लिए काम की रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद दुबे एवं विनोद दुबे ने कहा कि अटल जी का अपने जनपद से असीम प्रेम था क्योंकि वह वाह के रहने वाले थे इसी के लिए उनका इस जनपद से लगाव था। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक संतोष उर्फ लल्ला शर्मा ने आए हुए सभी वक्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। बताया कि आज यह उनका 100वां जन्मदिन है। इसलिए देवकली मंदिर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अटल जी द्वारा लिखी गई पंक्तियां पढ़कर सुनाई। जिसके उपरांत लोगों ने उनकी सराहना की। इस मौके पर मुख्य रूप से अरविन्द दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुुप्ता, विनोद दुबे, मिथुन मिश्रा, भूरे चौबे, नितिन अवस्थी, तरुण शर्मा, अंकित तिवारी, विशाल शुक्ला, आदर्श पांडेय एवं राकेश तिवारी के अलावा आधा सैकड़ा से अधिक भाजपाई मौजूद रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button