उत्तर प्रदेशलखनऊ

यमुना नदी में आने वाली बाढ़ की संभावनाओं को नजर रखते हुए तहसील प्रशासन सिकंदरा तैयारियों में जुटा।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
6 जून 2023

सिकंदरा

सिकंदरा कानपुर देहात। यमुना किनारे निवास करने वाले ग्रामीण अंचलों में आगामी महीनों में आने वाली बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए तहसील प्रशासन सिकंदरा काफी सक्रिय नजर आया। प्राप्त खबरों के अनुसार हर वर्ष तहसील सिकंदरा क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे गांव जैसलपुर, महदेवा, में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाने से ग्रामीण जनों को भीषण परेशानी का सबब बन जाता है एवं बर्बादी के कारण ग्रामीण जन भीषण जलभराव के कारण परेशान हो जाते हैं। जिसकी संभावनाओं को लेकर परगनाधिकारी सिकंदरा आशीष कुमार मिश्रा एवं तहसीलदार सिकंदरा पूर्णिमा सिंह ने आज उपरोक्त गांव में पहुंचकर बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं पर ग्रामीण की बैठक कर जायजा लिया। तहसील सिकंदरा के लेखपाल रामचंद्र पटेल को तुरंत कार्रवाई ही दिशा निर्देश दिए।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button