*उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) का प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन आगरा में होगा संपन्न
आगामी 8 व 9 सितंबर को अधिवेशन के दौरान तमाम जन प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना* *- औरैया से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में निजी साधनों व ट्रेन से अधिवेशन में पहुंचेंगे* *जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 6 सितंबर 2024* .*#औरैया।* उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रागुट) के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मोहल्ला हलवाई खाना में आज शुक्रवार 6 सितंबर को आगरा में होने वाले चुनाव अधिवेशन को लेकर प्रेस वार्ता आहूत की गई। दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान प्रादेशिक चुनाव संपन्न होगा। यह अधिवेशन आगामी 8 एवं 9 सितंबर को आयोजित होगा, जिसमें जनपद के पदाधिकारीगण एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में निजी साधनों एवं रेल मार्ग के द्वारा आगरा पहुंचेंगे। .प्रेसवार्ता के दौरान उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रागुट) के जिला अध्यक्ष राजेश वाजपेई उर्फ बबलू ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश में व्यापारियों की सर्वोच्च एवं सर्वमान्य सबसे पुराना संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) की स्थापना पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा व लाला विशंभर दयाल अग्रवाल ने मां गंगा के पावन तट के किनारे वाराणसी में आज से 51 वर्ष की थी। तब से व्यापार मंडल लगातार त्रिवाषिक चुनाव कराकर चुनाव प्रक्रिया द्वारा पदाधिकारी का मनोनयन/निर्वाचन करता आया है। आगे उन्होंने कहा कि यही ऐसा संगठन है जो प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव द्वारा पदाधिकारी बनाता आया है। त्रिवार्षिक चुनाव सत्र 2024 से 27 के अंतर्गत बाजार, नगर, तहसील व कस्बा में चुनाव संपन्न होने के पश्चात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश का चुनाव इस वर्ष 8 एवं 9 सितंबर 2024 को आगरा के अग्रवन भवन वाटर वर्क्स चौराहा में होना निश्चित हुआ है। संगठन द्वारा रामपुर के शैलेंद्र शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी व बांदा निवासी चारु चंद्र खरे को सहमुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। चुनाव अधिकारी के रूप में कानपुर के दीप अवस्थी, सोनभद्र के राजेश गुप्ता एटा की सूर्यकांत गुप्ता कार्य देखेंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन 5 सितंबर 2024 को होगा। 8 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजे से 2:00 बजे तक नामांकन किया जाएगा। सायं 3:00 बजे से 5:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। सायं 5:00 बजे से 6:00 बजे तक मतदान सूची का निस्तारण होगा। अगले दिन 9 सितंबर 2024 को प्रातः 10:30 बजे तक नामांकन वापसी होगी। पूर्वाहन 11:30 से 2:00 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 3:00 बजे से मतगणना एवं उसके पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों की चुनाव अधिकारी द्वारा घोषणा की जाएगी। आगे कहा कि वर्तमान समय में कई वर्तमान व पूर्व सांसद/महापौर/विधायक/ एमएलसी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी हैं। इस चुनाव में भी कई वर्तमान व पूर्व सांसद/महापौर/ विधायक/एमएलसी अपना नामांकन दाखिल करने आगरा पहुंच रहे हैं। .जिला अध्यक्ष श्री वाजपेई ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश महामंत्री डॉक्टर दिलीप सेठ व राजेंद्र गुप्ता के हवाले से बताया कि संगठन चुनाव नहीं हमारे लिए संगठन पर्व है। संगठन के चुनाव संगठन की आत्मा एवं विचारधारा की प्रक्रिया है। हमारे प्रदेश की सभी बाजार, तहसील, कस्बा, नगर में कमेटियां गठित हैं। इस चुनाव में व्यापार मंडल के बाजार, नगर, तहसील व कस्बा इकाइयों में चुने गये हैं। लगभग 5000 व्यापारी प्रतिनिधि आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया कि इस अधिवेशन में व्यापारियों की अनेक समस्याओं का गहन चिंतन कर समस्याओं के निराकरण के लिए आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। प्रांतीय त्रिवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन कार्यक्रम की जिम्मेदारी आगरा महानगर इकाई को दी गई है। आगरा निवासी प्रदेश संयुक्त मंत्री टीएन अग्र
वाल के हवाले से बताया कि 60 प्रमुख पदाधिकारीयों की टीम चुनाव एवं अधिवेशन की तैयारी कर रही है। अतिथि स्वागत, भोजन व विश्राम इन सभी की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को बांट दी गई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कई मंत्रीगणों के भी कार्यक्रम में आने की संभावना है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेई, जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष, रामकुमार बिश्नोई, सतीश वर्मा, अजय अग्निहोत्री, उमेश वर्मा, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला, मलखान सिंह, रीतेश गुप्ता, दीपक पुरवार, रानू पांडे उर्फ शिवम, मंजुल पांडे व मनीष गुप्ता आदि शामिल रहे।