उत्तर प्रदेशलखनऊ

नौकरी दिलाने के नाम पर ₹5 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
6 सितंबर 2022

रुपया मांगने पर गाली गलौज कर दबंग ठग ने दलित महिला को अपमानित कर घर से भगाया।

सिकंदरा कानपुर देहात। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला द्वारा दबंग ठग के घर पर रुपए मांगने जाते समय पीड़ित दलित महिला को मारपीट एवं जातिसूचक गालिया देकर भगा दिया। पीड़ित दलित महिला ने थाना सिकंदरा में प्रार्थना पत्र देकर दबंग ठग के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराए कराए जाने की मांग की है। प्राप्त खबरों के अनुसार नगर पंचायत सिकंदरा के पटेल नगर निवासी विमला देवी दिवाकर पत्नी विवेक कुमार दिवाकर ने रोते हुए हमारे संवाददाता को बताया कि 5 वर्ष पहले मेरे पुत्र विकास कुमार को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹5 लाख की ठगी करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिससे पीड़ित की जमीन भी बिक चुकी है और दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीड़ित महिला आज जब बकाया रुपए मांगने जितेंद्र सैनी पुत्र श्री नारायण सैनी निवासी पटेल नगर के दरवाजे पर गई दबंगों ने भगा दिया। उपरोक्त मामले को लेकर थाना प्रभारी सिकंदरा को पीड़ित महिला ने प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराए जाने की मांग की है वहीं पर थाना प्रभारी ने बताया जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button