कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनने की रूप रेखा तैयार
रेलवे ने कंचौसी नगर पंचायत से निर्माण की मांगी स्वीकृत

*कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनने की रूप रेखा तैयार
*रेलवे ने कंचौसी नगर पंचायत से निर्माण की मांगी स्वीकृत*
*ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी कानपुर देहात,/औरैया, विशेष संवाददाता सुरेश यादव।*
कंचौसी रेलवे क्रासिंग से जाम से जुझ रहे हजारो लोगो को खुश करने वाली खबर सामने आई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडियन रेल अधिकारियो ने जाम की विकराल समस्या व वर्षो से अधर मे लटका कंचौसी रेल ओवर ब्रिज का काम पूरा न होता देख हजारो लोगो की परेशानी व ट्रेन संचालन सामान्य रखने के लिए स्टेशन के पास क्रासिंग संख्या 5 सी पर अंडर पास बनाने का निर्णय लिया है जिसकी मांग स्थानीय जनता पहले से कर रही थी 
उसी को ध्यान मे रख पिछले एक माह से इसके लिए रूप रेखा बनाई जा रही थी।जिसको पिछले 20 जुलाई को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसी का नक्सा तैयार कर रेलवे ने पिछले सप्ताह कंचौसी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू के पास स्वीकृत के लिए भेजा है। जिन्होने आम सहमति के बाद शीध्र निर्माण की मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित नक्सा के अनुसार यह अंडर पास वर्तमान क्रासिंग के 15 मीटर पश्चिम खम्मा नम्बर 1091/ 8 व 9 के बीच सीमेंट बॉक्स से बनाया जायेगा। जो बैकुंठ धाम मंदिर किनारे से दोनो तरह उत्तर दक्षिण रोड से जोडा जायेगा। जिसका निर्माण शीध्र शुरू होने के साथ नगर पंचायत एरिया मे लम्बाई चौड़ाई का सीमांकन जल्द होगा। जिससे वाहनों का आवागमन सुगम होगा।






