उत्तर प्रदेशलखनऊ

इन्दिरा गांधी बन चेतना पार्क का जिलाधिकारी द्वारा किया गया अवलोकन


मघयी झील के कुछ भाग को अमृत सरोवर बनाने की, की गई मांग
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
24 नवम्बर 2022
शिवली कानपुर देहात, तहसील मैंथा के अन्तर्गत औनहां गाँव में स्थित इन्दिरा गांधी बन चेतना पार्क का आज जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया |इस अवसर पर कुछ क्षेत्रीय नागरिक भी पहुँच कर अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया |
औनहां गाँव की निवासिनी कलावती पत्नी स्व० केदार सिंह ने आवास न होने की बात कही जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी मैंथा महेंद्र कुमार से आवास उपलब्ध करा कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया |वहीं सामाजिक कार्यकर्ता वैभव प्रताप सिंह द्वारा मघयी झील के लगभग बाइस बीघे क्षेत्र को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का निवेदन किया गया जिस जिलाधिकारी द्वारा बिचार करने का आश्वासन दिया गया| इस अवसर पर जिला बन अधिकारी ए. के. दुबे, बन रेंजर अरविंद कुमार शुक्ल, सेकेट्री सर्वेश पाल, लेखपाल धर्मेन्द्र तिवारी के साथ साथ कयी क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित रहे |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button