कूड़ादान स्थापन के नाम पर प्रधान और पूर्व सचिव खा गए पैसा

अविक शुक्ला
तहसील बिंदकी संवाददाता
Global times 7news network,fatehpur
बकेवर/फतेहपुर । देवमई ब्लाक के मुसाफा ग्राम पंचायत के प्रधान चांद हसन और पूर्व सचिव गौरव सोनकर ने कूड़ादान स्थापना के नाम पर वाउचर क्रमांक 5THSFC/2021-22/P/27 40,50.00 रुपये की निधि डकार गये है । इस गबन को 15/03/2022 को ग्राम पंचायत की निधि से कूड़ादान स्थापना के लिये पैसा निकाला गया है । लेकिन ग्राम में कही भी कूड़ादान नही नजर आ रहे हैं । जिससे गांव की गलियों ओर सड़को धार्मिक स्थलों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है । प्लास्टिक,गंदगी जैसे कूड़ो को एकत्रित करने के लिये कूड़ेदान की स्थापनी की जानी थी । लेकिन प्रधान, पूर्व सचिव की करतूतो की वजह से कूड़ेदान नही होने से सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी प्रधान कूड़ेदानों को रखवाने के लिये तैयार नहीं है। इससे गांव की सफाई व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।

लेकिन जिम्मेदारों की मनमानी के कारण सड़कों पर पसरी गंदगी को एक जगह एकत्रित करने के लिए कोई भी प्रयास नही किया गया, और पैसे का बंदरबाट कर दिया । प्रधान और सफाई कर्मचारी की लापरवाही से अधिकांश कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्थिति यह है कि कूड़ेदान के अभाव में सड़कों पर कूड़ा इधर-उधर बिखरा रहता है। कूड़े के ढेर में मंडराते आवारा पशु मुंह में कूड़ा भरकर जगह जगह बिखेर देते हैं, जिससे कई स्थानों में दुर्गंध बनी रहती है। और अभी तक सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये जागरूकता अभियान भी नही कराया गया है । इस बाबत बीडीओ सुषमा का कहना है मामला संज्ञान में आया है जांच करा कर कार्यवाही की जायगी ।





