आग तापते महिला झुलसी अस्पताल में भर्ती

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी एक महिला रविवार की शाम आग ताप रही थी, उसी समय उसके पहने हुए कपड़ों में आग लग गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़ें, और आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी। परिजनों ने महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
मोहल्ला सत्तेश्वर औरैया निवासी शिवानी 25 वर्ष पत्नी सोनू रविवार की शाम अपने घर पर सर्दी से बचाव के लिए आग ताप रही थी। उसी समय उसकी पहने हुए कपड़ों में आग लग गई। जिससे चीख-पुकार मचाने लगी। उसका चिल्लाना सुनकर परिजन दौड़ पड़े और आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी। परिजनों ने उसे तुरंत 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा था। महिला ने अपनी जुबानी बताया कि वह सलवार कुर्ता पहने हुई थी। तभी उसकी सलवार में आग लग गई। उसने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कपड़ों में आग पकड़ती चली गई। जिस पर उसके चिल्लाने पर परिजनों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक उसके हाथ-पैर व गला आदि झुलस गया।






