उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी का इतिहास जुड़ा है भारतीय जनसंघ से – विवेकानन्द मिश्र

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया अपना स्थापना दिवस

धीरेन्द्र प्रताप सिंह बस्ती ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क उत्तर प्रदेश लखनऊ

बस्ती – 1984 के बाद पहली बार किसी पार्टी को लोकसभा में बहुमत मिला था। इसके बाद बीजेपी ने 2019 में 303 सीटों पर जीत हासिल की और इतिहास रच दिया। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा केंद्र की सत्ता पर तीसरी बार आने के लिए जोर लगाए हुए हैं। भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने जारी प्रेस नोट में बताया की लोकसभा चुनाव के जोर-शोर में भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस भी मना रही है। भाजपा हर साल 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाती है। ‌पार्टी का आज 45वां स्थापना दिवस है। ‌इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, सांसद हरीश द्विवेदी डा समीर सिंह सहित वरिष्ठ नेताओ ने स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। भाजपा के स्थाीपना दिवस का जिले में मुख्ये कार्यक्रम पुराना डाकखाना स्थिएत पार्टी के जिला कार्यालय पर हुआ, जहां संगोष्ठी से पहले जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष ने पार्टी का ध्वएज फहराया। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिले के सभी 2151 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वज फहराते हुए भाजपा की रीति-नीति का प्रसार किया जा रहा है। ध्वजारोहण और संगोष्ठी कार्यक्रम के बाद जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष रौतापार मोहल्ले के बूथ पर पहुंचकर लाभार्थियों से संपर्क किया। इसी क्रम में अन्य पार्टी के नेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं बूथ के गणमान्यजनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इन सभी कार्यक्रमों को कार्यकर्ता संगठन एप के माध्यम से तत्काल अपलोड कराने का दिशा निर्देश भी दिया गया।
जिला प्रभारी डा समीर सिंह ने कहाँ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूरे देश भर में मोदी सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने में जुट गए हैं। इस मौके पर पार्टी ‘फिर एक बार, मोदी सरकार’ के नारे के साथ जिले भर के 2151 बूथों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पार्टी देशभर के कार्यकर्ताओं को ‘फिर एक बार, मोदी सरकार- अबकी बार, 400 पार’ के नारे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करने के अभियान में अथक परिश्रम के साथ जुट जाने का आह्वान भी स्थापना दिवस के मौके पर फिर से कर रही है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा की भले ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, लेकिन इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा है। कहा की पार्टी कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं तक यह संदेश भी पहुंचाने का प्रयास करेगी कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक ओर जहां गरीब, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए ढेर सारे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, वहीं दूसरी ओर आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बहुत तेजी से प्रगति करते हुए भारत के मान-सम्मान को बढ़ाने एवं संस्कृति और विरासत के क्षेत्र में भी अद्वितीय कार्य हुए हैं।चार दशकों में पार्टी ने लोकसभा में 2 सीटों से 303 सीटों का लंबा सफर तय किया है। अटल-आडवाणी की जोड़ी से मोदी-शाह की जोड़ी तक पार्टी ने हर दशक में नई उपलब्धि हासिल की। इसमें राम जन्मभूमि आंदोलन ने भी उसकी मदद की, जिसका परिणाम पिछले साल अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के तौर पर सामने आया।
इस मौके पर लोकसभा प्रभारी सेतभान राय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, महेश शुक्ला, प्रेम सागर तिवारी, सुशील सिंह, राजेश पाल चौधरी, विधानसभा संयोजक अनूप खरे, अश्वनी उपाध्याय, भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा डब्लू, रामचरन चौधरी, दिलीप पाण्डेय, मीडिया प्रभारी मनमोहन श्रीवास्तव काजू, गजेंद्र सिंह, वागीश सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर, अमरेश पाण्डेय, आशा सिंह, श्रुति अग्रहरी, विमल पांडेय, राजन ठाकुर , पंकज चौधरी, प्रफुल श्रीवास्तव, रवि पासवान, रामननंद नन्हे, राजन मिश्रा, सरोज मिश्र, आलम खान, प्रत्यूष विक्रम सिंह, अवनीश सिंह अरविंद श्रीवास्तव गोला, कुंदन वर्मा, विष्णु शुक्ला, अभिनव उपाध्याय, विपिन शुक्ला, भल्लू काका, हर्षित श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, जान पांडेय, राजन गुप्ता, भूपेंद्र सिंह राना, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button