ब्रजेश राजपूत की पत्नी संजू राजपूत को महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष बनी।

ब्रजकिशोर राजपूत को अखिलेश यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी सपा के कंचौसी नगर अध्यक्ष,युवजन सभा में उप्र. कार्यकारिणी में सदस्य बने।
ब्रजेश राजपूत की पत्नी संजू राजपूत को महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष बनी।
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी कानपुर देहात उप्र विशेष संवाददाता सुरेश यादव की रिपोर्ट।
लोधी राजपूत समाज के उभरते हुए सितारे बृजकिशोर राजपूत को उनकी योग्यता को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। समाजवादी पार्टी ने उनकी कार्य क्षमता को देखते हुए उन्हें नगरपंचायत कंचौसी का नगर अध्यक्ष बनाने के साथ ही युवजन सभा में उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में सदस्य भी बनाया है।

बृजकिशोर राजपूत की पत्नी श्रीमती संजू राजपूत पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत कंचौसी को जिला उपाध्यक्ष कानपुर देहात महिला सभा बनाया है। ब्रजकिशोर राजपूत अपने बचपन से ही समाजसेवा में अपनी योग्यता से पहचान बना चुके हैं। बृजकिशोर राजपूत एमएससी, एम ए,बी एड, एलएलबी है।संघर्ष करना उन्होंने बचपन से ही सीखा है।मानव सेवा करने के लिए राजनीति में आये बृजकिशोर राजपूत नगर पंचायत कंचौसी के दीनदयाल नगर(सड़रामऊ) के मूलनिवासी है। गरीब परिवार में जन्में ब्रजकिशोर राजपूत ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है । लोधी राजपूत समाज मे अपनी मजबूत पकड़ रखने के साथ साथ अन्य समाज में भी ब्रजकिशोर राजपूत की मजबूत पकड़ है युवाओं के लिए मिशाल कायम कर चुके ब्रजकिशोर राजपूत अब पीछे मुड़कर नही देखना चाहते हैं। उन्होंने ग्लोबल टाइम 7 से वार्ता में बताया कि उनका मकसद सिर्फ ईमानदार छवि को कायम रखकर गरीबों और नौजवानों की लड़ाई लड़ना उनकी जिंदगी का मकशद है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी से निभाने की बात कही। उनके मनोनयन से कंचौसी और आसपास के क्षेत्रो में आमजनमानस में खुशी का माहौल है।समाजवादी पार्टी को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए कृतसंकल्पित बृजकिशोर राजपूत जमीन पर कार्य कर रहे हैं।
5 अगस्त सन उन्नीस सौ चौरासी को जन्मे बृजकिशोर राजपूत की छवि संघर्ष वादी युवाओं में की जाती है।उनकी कार्य क्षमता को देखते हुए यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि उनका भविष्य उज्जवल है वे नितनये आयाम स्थापित करेंगे।






