लखनऊ

दावत खाने हेलमेट लगाकर जायें,वर्ना पुलिस काट देगी चालान

मसर्रत अली ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश


उझानी बदायूं ।
सावधान अगर घर से किसी शादी समारोह में दावत खाने बाइक से जाऐ तो पहले सर पर हेलमेट लगाले वर्ना कोतवाली पुलिस चालान काट देगी।बिना हेलमेट के आपको दावत खाना बहुत ही महंगा सौदा साबित होगा। नगर में इस वक्त कोतवाली पुलिस बहुत ही सक्रिय नजर आ रही है। रात में नगर के मुख्य चौराहे पर ,व मैरिज लांन के पास आपको मुस्तैद खड़ी नजर आऐगी। कल रात बदायूं रोड पर ब्लाक के सामने एक मैरिज लांन में दावत खाने जा रहे लोगों को हेलमेट की समस्या से दो चार होना पडा। एपीएस कोल्ड स्टोर के सामने खड़ी पुलिस की जीप मे सवार दरोगा जी ने तमाम बाइक सवारों को रोक कर हेलमेट ना लगाएं हुए लोगों को चालान करने की चेतावनी दी। ओर कहां कि घर से बाहर निकले तो हेलमेट लगाकर, वर्ना आपकी वाईक का चालान काट दिया जाऐगा। वहां दावत खाने जा रहे कई वाईक सवारो ने कहां कि पहले तो ऐसा नहीं था कि शहर के अंदर हेलमेट लगाकर मैरिज लांन में जाऐ। दो चार लोगों के इकट्ठा होने पर जब लोगों ने इस पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया तो पुलिस जीप लेकर खिसक गई। आज नगर के दर्जनों लोगों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री वीएल वर्मा से भी मिलकर पुलिस कार्रवाई की शिकायत की है।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button