लखनऊ

योगेश सिंह भदौरिया अखिल भारतीय सनातन राष्ट्रीय धर्म परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा। बलराम सिंह चौराहा के पास व्हाइट चिली रेस्टोरेंट में अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र धर्म परिषद, द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया इस विशेष कार्यक्रम में अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र धर्म परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शुभम रस्तोगी के द्वारा समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले इटावा के समाजसेवी योगेश सिंह भदौरिया को फूल माला पहनकर सम्मानित किया गया साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर व नियुक्ति पत्र प्रदान कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद योगेश सिंह भदौरिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया अखिल भारतीय सनातन राष्ट्रीय धर्म परिषद संस्था द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसको मैं तन मन धन से निभाऊंगा और जो भी संस्था की गाइडलाइंस है उसके हिसाब से उस पर पूरी ईमानदारी के साथ पालन करूंगा और पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करूंगा व गरीब और असहाय लोगों की हमेशा सहायता करता रहूंगा।
इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, मानेन्द्र सिंह, अशोक, योगेश कुमार (उर्फ) कपिल, अमन वर्मा, अनुज कुमार, शशिकांत गोपाल राहुल शरद के साथ संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही आधा सैकड़ा लोगों को अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र धर्म परिषद के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिती मे सदस्यता ग्रहण कराईं गई।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button