उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रताप सिहं शमी ने उत्तर मध्य रेलवे के नये प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, कार्यभार ग्रहण किया

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क टीम
रिजवान खान
अकबरपुर

श्री प्रताप सिंह शमी ने उत्तर मध्य रेलवे के नये प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक , कार्यभार ग्रहण किया उन्होने सेवानिवृत प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, श्री कमलेश शुक्ल का स्थान ग्रहण किया। इससे पहले श्री प्रताप सिहं शमी, पूर्व रेलवे, कोलकाता में प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक पद पर थे।
श्री शमी ने अपनी बैचलर आफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई सिविल इंजीनियरिंग में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से की तदोपरान्‍त एम.टेक., आई.आई.टी. दिल्ली से किया। इन्होंने सिक्किम मनीपाल विश्वविद्यालय से एम.बी.ए. की डिग्री भी 2017 में ऑपरेशन व प्रोडक्शन मैनेजमेन्ट में प्राप्‍त की।
इन्होंने अपनी सेवा रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला से शुरु की और अपने 33 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपने कार्यो का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। इन्होनें दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकाता, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर, कार्यकारी निदेशक/भंडार/आर.डी.एस.ओ. लखनऊ तथा डी.आर.एम. (पालघाट डिवीजन, दक्षिण रेलवे) के पद पर अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2020 तक कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया। केरल में वर्ष 2018 व 2019 में आई बाढ़ के दौरान इनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गई।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button