उत्तर प्रदेश

बिधूना में सपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव फतह करने को ताकत से जुटें- डॉ नवीन वर्मा

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
05 जनवरी 2024

#बिधूना,औरैया।

सपा की बिधूना विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता बैठक कस्बे के बेला बाईपास पर स्थित पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना किए जाने के साथ पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया और आगामी लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए प्राण प्राण से जुटने का कार्यकर्ताओं का आवाहन किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा के प्रतिनिधि डॉ नवीन वर्मा गोलू ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनमानस कराह रहा है महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर है इसके बावजूद सरकार इन बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान हटाकर ऐनकेन प्रकारणेन फिर से सत्ता हासिल करने की मंशा से हिंदू मुस्लिम के नाम पर सियासत को उभार दे रही है जो देश के लोकतंत्र के लिए काफी चिंता जनक है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से ऊबी जनता सपा की ओर आशा भरी निगाहों से निहार रही है ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए पूरी ताकत से जुटकर गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को पार्टी संगठन के साथ जोड़ने में अभी से जुट जाएं। इस मौके पर संबोधित करते हुए सपा के नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और यही कारण है कि सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम के नाम पर राजनीति चमकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बिधूना विधानसभा क्षेत्र में सपा सबसे अधिक मजबूत है लेकिन इसके बावजूद भी पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह संकल्प के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के लिए जनता के बीच जाकर और पार्टी की नीतियों रीतियों का प्रचार प्रसार कर पार्टी संगठन को मजबूत करने में ताकत झोंके। इस बैठक के मौके पर के वरिष्ठ सपा नेता आछेलाल पाल सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रानू पालीवाल विधायक प्रतिनिधि लालजी गुप्ता जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव धप्पी यादव नरेश यादव आदि प्रमुख सपा नेताओं ने भी पार्टी संगठन की मजबूती के लिए प्राण प्रण से जुटने का कार्यकर्ताओं का आवाहन किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button