लखनऊ

गुरसहायगंज नगर के सती माता मंदिर से निकाली गई प्राण प्रतिष्ठा यात्रा। kannauj


-यात्रा के बाद मंदिर परिसर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन।
-नगर के प्रमुख मार्गो पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत।
ग्लोबल टाईम्स7 न्यूज नेटवर्क ,लखनऊ उत्तर प्रदेश
कन्नौज/गुरसहायगंज ‌। नगर के रामगंज में स्थित मनसा देवी मंदिर में भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें नगर के महिला पुरुष और बच्चों ने बढ़कर हिस्सा लिया और जय श्री राम के नारे लगाते हुए नगर का माहौल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।
मंगलवार की दोपहर नगर के तिर्वा रोड पर स्थित सती माता मंदिर से पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी गुप्ता और उनके पति अशोक कुमार गुप्ता एवं पुत्र मयंक गुप्ता के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला रामगंज में मनसा देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की तादाद में महिला और पुरुषों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा नगर भ्रमण करती हुई रामगंज पहुंची इस दौरान लोगों ने अपने घरों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया शोभा यात्रा समाप्त के बाद मंदिर के बाहर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजित की किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद को चखा इस दौरान भाजपा नेता रामकुमार पाठक, धर्मेंद्र शुक्ला, नीरज मिश्रा, धर्मेंद्र कौशल, हरिओम गुप्ता, विकास गुप्ता, संजीव गुप्ता, अनुराग गुप्ता संजीव गुप्ता, राजीव ठाकुर, सुगम दुबे, अमन कठेरिया, केतन गुप्ता, मोनू गुप्ता सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे इस दौरान कोतवाली प्रभारी जेपी शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button