कोहरे के कारण 4 से 5 घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंच रही है ट्रेनें

जीटी-70026, वृजेश वाथम ब्यूरो विकासखंड सहार।
21 जनवरी 2024
#कंचौसी,औरैया।
जहां एक तरफ पूरा देश अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और राम दर्शन करने के लिए बेताब है।तो वही दूसरी तरफ कानपुर अयोध्या दिल्ली की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें घने कोहरे के कारण 4 से 5 घंटे देरी से चल रही है। कोहरा और सर्दी के दौरान दिल्ली, गजियाबाद, फिरोजाबाद, इटावा और कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, उन्नाव, अयोध्या धाम, बनारस रेलवे मार्ग पर ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के लेट होने के चलते यात्री बसों और डग्गामार वाहनों का सहारा ले रहे हैं।
घने कोहरे और सर्दी के कारण दिल्ली से बनारस होकर मालदा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची।इसके अलावा फंफूद कानपुर मेमू आधे घंटे की देरी से इटावा कानपुर मेमू 2 घंटा की देरी से, टुंडला कानपुर मेमू 1 घंटा देरी से और कानपुर टुंडला मेमू 3 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घने कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अयोध्या धाम पर कोई भी ट्रेन ना रुकने एवम बसों के लिए रूट डायवर्जन करने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियो का कहना है कि आए दिन ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। यात्रियों को ट्रेनों के समय की एडवांस सूचना भी दी जानी चाहिए। इस संबध में स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही जिसकी जानकारी यात्रियों को माइक से अनाउंस करके समय समय पर दी जा रही है।