उत्तर प्रदेशलखनऊ

अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोटा अनाज खाएगे, शरीर को स्वस्थ बनाएगे रैली निकालकर किया जागरूक

जीटी-7, रामजी पोरवाल संवाददाता तहसील औरैया।
20 दिसंबर 2023

#औरैया।

आज बुधवार को जनपद औरैया के गाँव उड़नपुरा में अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मीडिया नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित विज्ञान जागरूकता पखवारा में प्राकृतिक संसाधन एवं आजीविका संरक्षण के लिए रैली एवं गोष्ठी के माध्यम से महिलाओ को जागरूक किया गया। स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। समिति सचिव रीना पाण्डेय द्वारा जागरूकता पखवारा की पृष्ठभूमि पर विस्तृत चर्चा की गई करते हुए बताया कि समिति जनपद में प्राकृतिक संसाधन एवं आजीविका संरक्षण के लिए दिनांक 04 दिसंबर 2023 से लगातार जनपद के औरैया एवं एरवाकटरा विकास खंड के विभिन्न गाँव में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओ को जागरूक करके संसाधनों के प्रति संवेदित एवं जिम्मेदार एवं उत्तरदायी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसके बाद पूरे गाँव में विभिन्न स्लोगन के माध्यम से रैली में मोटा अनाज अपनाओ ताकत को बढ़ाओ, मक्का, बाजरा, रागी, दलहन आदि सभी है, ताकत का खजाना, मोटा अनाज खाओ बीमारी दूर भगाओ आदि नारों का उद्घोष करते हुए रैली के बाद गोष्ठी कर विचार विमर्श हुआ। रिसोर्स पर्सन मनोरमा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि संसाधन संरक्षण के लिए सबसे पहले हमे मिट्टी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है पहले के समय में खेतों में रसायन का उपयोग नहीं किया जाता था मोटा अनाज खाया जाता था तो रसायन का उपयोग न होने से कृषि अच्छी थी स्वास्थ्य भी अच्छा था मोटे अनाज को गरीबों का अनाज भी कहा जाता है। इसके कई कारण हैं जैसे कि इसका इस्तेमाल भोजन, चारा और जैव ईंधन बनाने के लिए होता था इसमें सॉल्युबल फाइबर के साथ ही कैल्शियम और आयरन की मात्रा अधिक होती है। मोटे अनाज को कुपोषण के खिलाफ लाभकारी माना जाता है। मोटा अनाज का सेवन कई बीमारियों से बचाव करता है। पिछले कुछ वर्षों से उत्पादन के अधिक होड़ में सबसे अधिक रसायनिक का उपयोग हम करने लगे कि बस पैदावार बढ़े इसके लिए जमीन में हो रहे नुकसान के बारे में हम नहीं देख रहे है जमीन बंजर होती जा रही है। सभी लोगों मिट्टी की जांच करा रहे है कि नहीं इसके बारे में सभी से पूछा गया और मिट्टी की जांच क्यों आवश्यक है इसके बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई इसके बाद संदर्भ ब्यक्ति राजरानी एवं कल्पना द्वारा मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार लाभदायक है, इसके बारे में महिलाओ को जागरूक किया गाँव में विभिन्न स्लोगन के साथ रैली निकालकर मोटा अनाज की पैदावार करने एवं खाने के लिए समुदाय को संवेदित किया गया। संदर्भ ब्यक्ति मनोरमा, राजरानी , कल्पना समिति परियोजना स्टाफ अंकिता, विष्णु हरी, सोनम , सुनीता, आशा चौबे, राधा के सहित 97 प्रतिभागियों ने प्रति भाग किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button