उत्तर प्रदेशलखनऊ
गलन भरी सर्दी में क्रिकेट का लुफ्त उठाते ग्रामीण बच्चे

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी,सहार ब्लॉक ब्यूरो बृजेश बाथम
सहार ब्लॉक के कस्बा कंचौसी में भीषण सर्दी और शीत लहर से जहां लोग अपने अपने घरों में दुबके है वहीं ग्राम पंचायत ढिकियापुर ,डेरा जोगी के युवा लड़के क्रिकेट खेलने का लुफ्त उठा रहे हैं। सुबह निकली हल्की धूप में सैकड़ों लड़के खैत में बने मैदान में एकत्रित हो गए और अपनी अपनी टीमें संगठित कर टी 20 मैच खिलने लगे । मैदान के निकट जब कुछ खिलाड़ियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि सर्दियों में क्रिकेट खेलने से शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है और दौड़ने भागने से शरीर में ऊर्जा का संचार बना रहता है इसलिए हम खिलाड़ियों के पास सर्दी का कोई प्रभाव नहीं होता।





