पीड़ितों की समस्या समाधान हेतु योगी दरबार ने दिए निर्देश !

योगी बाबा पर पीड़ितों को है पूर्ण भरोसा।
ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क0026 कंचौसी,सहार ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम
कंचौसी,औरैया
सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढिकियापुर में पांच वर्षो से जल भराव की समस्या से पीड़ित किसानों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में जाकर समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए गुहार लगाई जिसके प्रतिउत्तर में योगी दरबार ने जिलाधिकारी औरैया को समस्या के निराकरण के सख्त निर्देश दिए है।लगभग पांच वर्षो से जल भराव और किसानों के घरों तक आने जाने हेतु सड़क न होने , नाले की साफ सफाई और पक्का नाला निर्माण हेतु किसानों ने योगी दरबार में जाकर इसके शीघ्र निराकरण की गुहार लगाई थी।मामले को संज्ञान में लेकर और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर योगी सरकार ने जिलाधिकारी को निर्देश जारी किए है और किसानों को योगी सरकार पर पूर्ण भरोसा भी है।
उधर भाग्यनगर ब्लॉक के कंचौसी गांव में कस्बा कंचौसी बाजार निवासी राम औतार पुत्र लाला राम ने बताया कि उनकी भूमि जिसकी गाटा संख्या 47,84,221,225 तथा 160 है जिस पर इसी गांव के निवासी हरिओम, विजय प्रकाश पुत्र रामेश्वर ने जबरन कब्जा कर रखा है।गाटा संख्या 160 में हनुमान जी का मंदिर है।एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर 79 वर्षीय राम औतार ने मुख्य मंत्री दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाई जिसके प्रतिउत्तर में योगी दरबार ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।दिनांक 19/04/2023 को कानून गो राकेश कुमार और लेखपाल आशीष ने दोनो पक्षों को बुलाकर भूमि संबंधित कागजातों को देखा और भूमि का मौका मुआयना किया।अब देखना यह कि पीड़ित को कब तक न्याय मिलेगा। मालूम हो कि पीड़ित राम औतार न्याय मिलने के उपरांत उक्त भूमि को राम मंदिर हेतु धर्मार्थ दान देना चाहते है जिसका हलफनामा भी उन्होंने मुख्यमंत्री दरबार में पेश किया है।