उत्तर प्रदेशलखनऊ

क्रय एजेन्सी प्रभारी मण्डी परिसर में अनिवार्य रूप से धान क्रय केन्द्र करें संचालित: जिलाधिकारी

मण्डी सचिव मण्डी परिसर में संचालित किये जाने वाले केन्द्रो हेतु आवश्यक व्यवस्था यथा-टीनशेड, किसानों को बैठने,पानी/छाया आदि की सुनिश्चित करें व्यवस्था : जिलाधिकारी

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
29 अक्टूबर 2022

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद कार्य में नियुक्त समस्त कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट, माती स्थित नवीन सभागार में कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें धान खरीद में योजित कार्मिकों को विस्तृत रूप से प्रशिक्षित करने के साथ-साथ धान खरीद से सम्बन्धित बिन्दुओं पर सारगर्भित चर्चा की गयी। कार्यशाला में जिला खरीद अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) जेपी गुप्ता, सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, सहा0 आयुक्त एवं सहा0 निबन्धक सहकारिता, जिला कृषि अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, सभी धान क्रय एजेन्सी के जिला प्रभारी उपस्थित रहे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 हेतु धान कामन का समर्थन मूल्य रू0 2040/-प्रति कुन्तल व धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य रू0 2060/- प्रति कुन्तल निर्धारित है। जनपद के लिए धान खरीद का लक्ष्य 86600 मी0टन आवन्टित किया गया है। जनपद में विभिन्न क्रय एजेन्सियों के 50 धान क्रय खोले जाने हैं। क्रय एजेन्सी यू0पी0एस0एस0, पी0सी0यू0 एवं मण्डी परिषद द्वारा धान क्रय केन्द्र का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाना शेष है।

  1. जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रबन्धक, यू0पी0एस0एस0, पी0सी0यू0 व मण्डी परिषद को अवशेष धान क्रय केन्द्रों के प्रस्ताव आज ही अपने उच्चाधिकारियों से प्राप्त कर उपलब्ध करायें जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  2. क्रय एजेन्सी प्रभारियों को मण्डी परिसर में अनिवार्यरूप से धान क्रय केन्द्र संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये। मण्डी सचिव मण्डी परिसर में संचालित किये जाने वाले केन्द्रो हेतु आवश्यक व्यवस्था यथा-टीनशेड, किसानों को बैठने,पानी/छाया आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। साथ ही मण्डी के प्रवेश द्वार पर कृषकों द्वारा लाये गये धान को मण्डी परिसर में स्थित क्रय केन्द्रों पर क्रमवार टोकन व्यवस्था से खरीद कराने के लिये भी निर्देशित किया गया।
  3. धान क्रय हेतु कृषकों द्वारा पंजीयन कराने के लिये खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर आनलाइन सुविधा उपलब्ध है। कृषकों को आधार से लिंक मोबाइल नम्बर पर ही पंजीयन कराना अनिवार्य है। आधार से लिंक बैक खाते में पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से ही भुगतान की सुविधा दी गयी है।
  4. कृषक द्वारा बेचे जाने वाली धान की शत्-प्रतिशत मात्रा का संगत भूलेख के आधार पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा आॅनलाइन सत्यापन, डिजिटल हस्ताक्षर से किया जायेगा। किसान के धान के बोये गये रकबे का सत्यापन अधिकतम 24 घण्टे में हो जाये व किसान को तहसील में न आना पडे़।
  5. मण्डी सचिवों द्वारा क्रय केन्द्रो हेतु उपलब्ध कराये गये इलेक्ट्रानिक काॅटों की रिपेयरिंग हेतु कैम्प लगाये जाये।
  6. सभी क्रय केन्द्रो की जियो टैगिंग करायी जायेगी।
  7. क्रय नीति में नया प्रावधान किया गया है कि हाइब्रिड धान बेचने वाले किसानों को इस वर्ष अपने घोषणा पत्र के साथ हाइब्रिड बीज क्रय का क्रय प्रमाण पत्र भी अनिवार्यरूप से केन्द्र पर लेकर आना होगा।
  8. क्रय एजेन्सी जिला प्रभारियों को धान क्रय केन्द्रो हेतु स्टाॅफ,अभिलेख, बोरे, धनराशि व उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
    जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शासन, किसानों की आय में वृद्धि करने हेतु संवेदनशील है एवं कृषकों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिये भी सतत् प्रयत्नशील है। अतः आगामी धान खरीद वर्ष 2022-23 में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये एवं आवश्यक तैयारी खरीद प्रारम्भ होने के पूर्व ही सुनिश्चित कर ली जाये। किसी भी अनियमिता के लिये दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही अमल मेें लायी जाये, जिससे कि धान खरीद 2022-23 को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सम्पादित करायी जा सके।
Global Times 7

Related Articles

Back to top button