उत्तर प्रदेशलखनऊ

यमुना नदी के हनुमान घाट पर बृहद रूप से स्वच्छता महाअभियान जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा के द्वारा की गई साफ सफाई

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा-स्वच्छता ही सेवा पखवाडा एक तारीख एक घन्टा कार्यक्रम ( स्वच्छता ही सेवा) के शासनादेश के निर्देशन मे नामित नोडल अधिकारी अभिषेक प्रकाश – अवस्थापना एवं औघोगिक ,अवनीश राय जिलाधिकारी , इटावा , संजय कुमार वर्मा – एस एस पी , इटावा अपर जिलाधिकारी – अभिनव रंजन श्रीवास्तव , अरुण गौंड – सिटी मजिस्ट्रेट , विक्रम राघव – एसडीएम सदर ,इटावा के साथ नगर पालिका परिषद इटावा के अधिशाषी अधिकारी – विनय मणि त्रिपाठी द्वारा यमुना नदी के हनुमान घाट पर वृहद रूप से स्वच्छता महाअभियान चालाया।

सफाई महाअभियान को सफल बनाने मे नींव की ईंट की तरह नगर पालिका परिषद इटावा मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक – राकेश , खाद्य एवं सफाई निरीक्षक- नथ्थी लाल कुशवाहा ,स्वच्छ भारत मिशन के डी पी एम सुनील कुमार जयबीर सिंह , प्रमुख समाज सेवी / ब्राण्ड एम्बेसडर -डा० हरीशंकर पटेल , साथ ही पालिका के सफाई नायक तथा सफाई कर्मियों आथक प्रयासो सफल बनाया |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button